{"_id":"69bd2b8ccce3157f7b05bee3","slug":"hisar-police-accused-bus-driver-arrested-in-40-kg-silver-theft-case-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार पुलिस की कार्रवाई: 40 किलो चांदी चोरी मामले में आरोपी बस चालक गिरफ्तार, पहले दोस्ती कर जानकारी जुटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार पुलिस की कार्रवाई: 40 किलो चांदी चोरी मामले में आरोपी बस चालक गिरफ्तार, पहले दोस्ती कर जानकारी जुटाई
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: Naveen
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
एएसपी मंयक मुदगिल ने बताया कि सतपाल पर इससे पहले कोई केस दर्ज नहीं है। वह करीब 3 महीनों से प्राइवेट बस में ड्राइवर के रूप में नियुक्त हुआ था। इससे पहले वह गंगानगर से कानपुर रूट पर चलने वाली बस में चालक था। सतपाल ने राजेश शर्मा से बातचीत में उसके बारे में जानकारी जुटाई थी।
हिसार पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्राइवेट टूर ट्रैवल बस से 40 किलोग्राम चांदी चोरी मामले में पुलिस ने महज 13 घंटे में ही मामले वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक सिरसा जिले के गांव अरनियावली निवासी सतपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब एक करोड़ रुपये की कीमत की चांदी बरामद कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य साक्ष्यों के जरिए आरोपी तक पहुंची।
Trending Videos
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने शुक्रवार को पुलिस कांफ्रेंस रुम में मीडिया से बातचीत में बताया कि 19 मार्च को सुबह लगभग 6 बजे कंट्रोल रूम को 40 किलो चांदी चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को अग्रोहा निवासी रविन्द्र सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फतेहाबाद में उसकी देव पायल नाम से चांदी के सामान की दुकान है। 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे मथुरा निवासी राजेश शर्मा मथुरा स्थित मीशका इंटरप्राइजेज व श्री नाथ ज्वैलर से 39.844 किलोग्राम चांदी का सामान लेकर विजय ट्रैवल्स में सवार होकर फतेहाबाद आ रहा था। 19 मार्च की सुबह करीब 6 बजे राजेश शर्मा ने अग्रोहा के पास पहुंचकर फोन के माध्यम से सूचना दी कि बस में रखा चांदी का बैग रास्ते में चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस की तीन टीम गठित की गई। राजेश शर्मा ने बस चालक पर शक जाहिर किया था।एएसआई संदीप और स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेक की। पुलिस ने अलग अलग स्थान पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें पता लगा कि रामायण टोल प्लाजा पर उतर कर सतपाल ने बैग से चांदी वाला बोरा निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया।
बाद में उसने बैग को अलग से फेंक दिया। इसके बाद वह दोबारा से आकर बस चलाने लगा। बस को सिरसा में दूसरे चालक के हवाले छोड़कर वह बाद में चांदी को वहां से उठा कर ले जाने की फिराक में था। व्यापारी राजेश शर्मा को जब अग्रोहा टोल प्लाजा के पास बैग व्यापारी को अग्रोहा टोल पर बैग नहीं दिखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। चालक सतपाल सिरसा में बस छोड़कर वापस हिसार से हांसी जा रहा था तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सतपाल की निशानदेही पर 39.844 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली।
पहले दोस्ती कर जानकारी जुटाई, फिर चुराई 40 किलो चांदी
एएसपी मंयक मुदगिल ने बताया कि सतपाल पर इससे पहले कोई केस दर्ज नहीं है। वह करीब 3 महीनों से प्राइवेट बस में ड्राइवर के रूप में नियुक्त हुआ था। इससे पहले वह गंगानगर से कानपुर रूट पर चलने वाली बस में चालक था। सतपाल ने राजेश शर्मा से बातचीत में उसके बारे में जानकारी जुटाई थी। सतपाल को पता लगा था कि राजेश शर्मा चांदी लाने- ले जाने का काम करता है। एक करोड़ की चांदी देखकर उसकी नीयत डोल गई। इसके बाद चालक सतपाल ने वारदात को अंजाम दिया।