सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ransom of 5 Crore Demanded from Haryana Former Deputy Chief Minister Dushyant's Brother-in-Law

Haryana: पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत के जीजा से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

देवेंद्र कादियान ने बताया कि उनको पहले भी दो बार धमकी दी हैं। पुलिस ने उनको उस समय सुरक्षा दी थी। उनकी आठ महीने पहले सुरक्षा वापस ले ली थी। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Ransom of 5 Crore Demanded from Haryana Former Deputy Chief Minister Dushyant's Brother-in-Law
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत के जीजा देवेंद्र कादियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला के जीजा देवेंद्र कादियान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने वाट्सएप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग पर रंगदारी मांगी है और खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया है। आराेपी ने उनके बच्चों व फार्म हाउस पर हमला करने की धमकी दी है। देवेंद्र कादियान पूर्व स्पीकर एवं इफ्को के पूर्व चेयरमैन सतबीर कादियान के पुत्र हैं और अब जजपा में राष्ट्रीय महासचिव हैं। पूर्व डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने देवेंद्र कादियान समेत जजपा के पांच नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीआईए को दी गई है। देवेंद्र कादियान ने सुरक्षा न मिलने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। 

Trending Videos


सेक्टर-11 के देवेंद्र कादियान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे 18 मार्च की देर रात को एक शादी समारोह में गए थे। उनके वाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। उसने खुद को अमित भाऊ गैंग का सदस्य बताया और पांच करोड़ रुपये का प्रबंध करने की बात कही। उनको इसी नंबर पर फोन करने और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद फिर से कॉल आई। इसके अगले दिन उनके वाट्सएप पर ऑडियो मैसेज करीब डेढ़ मिनट का ऑडियो मैसेज आया हुआ था। इसमें कहा कि उनके पास उनके बच्चों और फार्म हाउस के बारे में पूरी जानकारी है। उनको पैसे नहीं मिले तो वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार पहले दी जा चुकी है धमकी 
देवेंद्र कादियान ने बताया कि उनको पहले भी दो बार धमकी दी हैं। पुलिस ने उनको उस समय सुरक्षा दी थी। उनकी आठ महीने पहले सुरक्षा वापस ले ली थी। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी कानून एवं व्यवस्था लागू करने में फेल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री के नजदीकी सरपंच को चार और समालखा विधायक को पांच गनमैन दिए गए हैं। उनको बार-बार मांगने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनको सुरक्षा नहीं देती है तो वे हाईकोर्ट जाएंगे। 

अधिकारी के अनुसार
देवेंद्र कादियान की शिकायत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीआईए मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। -संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed