सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two thieves arrested, jwellery worth 90 lakh ceased

Delhi NCR News: दो सेंधमार धरे, एक से 90 लाख के गहने बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-ख्याला और मुखर्जी नगर थाने की पुलिस ने की गिरफ्तारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से घर में सेंधमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ख्याला थाना पुलिस ने वारदात के छह घंटे बाद, जबकि मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने 36 घंटे बाद बदमाश को गिरफ्तार किया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 90 लाख के गहने बरामद किए हैं। बदमाशों की पहचान राजू उर्फ मैंगो और सनी सरकार के रूप में हुई है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 17 मार्च की सुबह ख्याला थाना पुलिस को एक घर में चोरी की सूचना मिली। मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान राजू उर्फ मैंगो के रूप में हुई। पुलिस ने उसे रघुवीर नगर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन जोड़ी पायल, चांदी का ग्लास, सोने की तीन नथ, करधनी और 17 हजार रुपये हुए। उसपर पहले से 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेंधमारी के दूसरे मामले में मुखर्जी नगर पुलिस ने आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी 22 साल के सनी सरकार के रूप में की। उसके पास से चोरी के सोने व हीरे के 90 लाख के गहने बरामद किए हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 17 मार्च को एक मकान का ताला तोड़कर करीब 400 ग्राम सोने के गहने चोरी होने की शिकायत मिली थी। थाना प्रभारी राजीव शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed