{"_id":"69c28eebda366e62150d0ed7","slug":"ngt-takes-strict-action-on-dwarka-drain-pollution-directs-for-improvement-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129191-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: द्वारका नाले के प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: द्वारका नाले के प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, सुधार के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने द्वारका इलाके में नाले के प्रदूषण से जुड़े मामले में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दिल्ली नगर निगम दिल्ली और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिया कि वे मौके की जांच करें और जल्द जरूरी कदम उठाएं। अधिकरण ने कहा कि ऐसे मामलों में नियमित निगरानी और समय पर सफाई बहुत जरूरी है, ताकि प्रदूषण को रोका जा सके। आदेश की कॉपी संबंधित विभागों को भेज दी गई है और उनसे अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह मामला एक याचिका के जरिए सामने आया, जिसमें आरोप लगाया था कि पालम नहर (नाले) में बिना साफ किया गया सीवेज और औद्योगिक कचरा छोड़ा जा रहा है। साथ ही नाले की नियमित सफाई नहीं होने की समस्या भी बताई गई।
Trending Videos