सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food cooperative industry will become the identity of the country

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग वैश्विक बाजार में बनाएगा देश की पहचान : चिराग पासवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-जामिया मिल्लिया इस्लामिया में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित
Trending Videos


नई दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भारत की खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ वैश्विक बाजार में देश की मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप इस क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और सतत पैकेजिंग पर जोर देने की आवश्यकता है। देश को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने के लिए गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इको-इनक्लूसिव पैकेजिंग इन फूड प्रोसेसिंग विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जैसी पहल इस क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रहे हैं। वहीं, जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने सरकार और उद्योग के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से स्थिरता और समावेश को बढ़ावा देने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया। रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने भारत में खाद्य प्रसंस्करण के बढ़ते क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed