Delhi: यूपी के सीएम योगी के कब्रिस्तान वाले बयान पर बोले- सांसद मनोज झा, नहीं देनी चाहिए ज्यादा अहमियत
यूपी के सीएम योगी के बयान पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज ने कहा कि उन्हें एक 'श्वेत पत्र' लाना चाहिए। उनके बयान को इतनी ज़्यादा अहमियत क्यों दी जानी चाहिए?
विस्तार
यूपी के सीएम योगी के बयान पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज ने कहा कि उन्हें एक 'श्वेत पत्र' लाना चाहिए। उनके बयान को इतनी ज़्यादा अहमियत क्यों दी जानी चाहिए? मनोझ झा ने आगे कहा मुझे पता है कि सीएम योगी ये बयान अखिलेश यादव या कांग्रेस के लिए नहीं दे रहे हैं। योगी ये बयान उस व्यक्ति के लिए दे रहे हैं, जिसके साथ उनका सीधा या परोक्ष मुकाबला है।
#WATCH | Delhi: On UP CM Yogi Adityanath's statement, RJD MP Manoj Jha says, "He should bring a 'White Paper'. Why should his statement be given much importance?...I know he is not making those statements for Akhilesh Yadav or Congress. He is making the statement for the one with… https://t.co/y03siNSflw pic.twitter.com/8P2wmSgO4K
— ANI (@ANI) March 26, 2026
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पहले मंदिरों को कोई सुविधा नहीं दी जाती थी। पैसा कब्रिस्तान के लिए दिया जाता था। सीएम योगी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने कहा कब्रिस्तानों के लिए मिलने वाले फंड को अब दूसरी जगह लगा दिया गया है। हमने कहा कि पैसे को दूसरी जगह नहीं लगाया गया है यह सरकारी फंड है और लोगों का पैसा है। आपको कब्रिस्तानों से प्यार था, इसलिए आपने उनके लिए पैसा दिया। हमें मंदिरों से प्यार है, इसलिए हम पैसा वहाँ दे रहे हैं। सीएम योगी के इसी बयान पर सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...Earlier, temples were not provided any facilities. Money was given for 'kabristan' (graveyards). An SP leader said that the funds for the graveyards have now been diverted. We said that the money has not been diverted;… pic.twitter.com/EpRqnLkFU5
— ANI (@ANI) March 26, 2026