{"_id":"69c49ffd3b4b2f9d5b0fe433","slug":"harish-rana-passive-euthanasia-father-says-wherever-you-may-be-may-you-receive-god-blessings-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harish Dead: 'जहां भी रहिए, आपको भगवान का आशीर्वाद', पिता ने कहे ये शब्द; हरीश के दर्द से दाहक भी नहीं अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harish Dead: 'जहां भी रहिए, आपको भगवान का आशीर्वाद', पिता ने कहे ये शब्द; हरीश के दर्द से दाहक भी नहीं अंजान
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 AM IST
सार
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित मुक्तिधाम में हरीश राणा का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता और भाई समेत अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। पिता ने कहा जहां भी रहिए, आपको भगवान का आशीर्वाद मिले। हरीश के अंतिम संस्कार करते समय आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित मुक्तिधाम में बुधवार की सुबह एक ऐसी विदाई का साक्षी बनी, जिसमें सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि अंतिम संस्कार कराने वाले भी हरीश राणा के 13 साल लंबे दर्द से अछूते नहीं रह सके। इच्छामृत्यु के बाद जब उन्हें अंतिम विदाई दी गई, तो हर आंख नम थी। यहां तक कि दाह-संस्कार कराने वालों की आंखों में आंसू दिखे।
गाजियाबाद निवासी हरीश राणा का पार्थिव शरीर सुबह करीब 8:40 बजे श्मशान घाट लाया गया। एंबुलेंस जैसे ही रुकी, माहौल भारी हो गया। माता-पिता की आंखों से बहते आंसू उस पीड़ा की कहानी कह रहे थे, जो उनके बेटे ने वर्षों तक सही थी। मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था। मानो 13 साल का जमा हुआ दर्द एक साथ छलक पड़ा हो।
Trending Videos
2 of 9
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ
- फोटो : अमर उजाला
इस कठिन घड़ी में भी पिता अशोक राणा ने खुद को संभालते हुए हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों से कहा, आप सब रोइए मत, बेटे को शांति से जाने दीजिए.... जहां भी रहे, भगवान का आशीर्वाद उसे मिले। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल भर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ
- फोटो : अमर उजाला
करीब 9:45 बजे वह क्षण आया, जब छोटे भाई आशीष राणा ने कांपते हाथों से अपने बड़े भाई को अंतिम प्रणाम किया और मुखाग्नि दी। उस पल की सिसकियां और खामोशी-दोनों मिलकर एक ऐसे दर्द को बयां कर रही थीं, जिसे शब्दों में पिरो पाना मुश्किल है।
4 of 9
दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित शवदाह गृह पर हरीश राणा का अंतिम संस्कार हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विजय कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने हरीश की कहानी पहले सोशल मीडिया पर पढ़ी थी, लेकिन जब उन्हें अंतिम संस्कार की सूचना मिली, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। जब पार्थिव शरीर यहां लाया गया, तो उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि 13 साल के दर्द का अंत है।
विज्ञापन
5 of 9
हरीश राणा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह करीब 8ः40 बजे उन्हें शमशान घाट लाया गया। उस दौरान उनके माता-पिता और उनके भाई भी मौजूद थे। सभी की आंखें नम थी। बहुत ही मान-सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।- अवधेश कुमार पांडे, हरीश राणा का अंतिम संस्कार कराने वाले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।