{"_id":"69c29fb8f6a20fd37d04194e","slug":"dispute-over-asking-for-side-family-in-car-beaten-up-video-goes-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129230-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साइड मांगने पर विवाद, कार सवार परिवार को पीटा, वीडियो वायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साइड मांगने पर विवाद, कार सवार परिवार को पीटा, वीडियो वायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार का मामला, थाना पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के संगम विहार थाना क्षेत्र में रोडरेज की एक घटना में साइड मांगने पर हुए विवाद में बाइक सवार युवक ने अपने दोस्तों के साथ कार सवार परिवार को जमकर पीटा। आरोपियों ने पीड़ित परिवार की कार भी तोड़ दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची संगम विहार थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर केस दर्ज कर एक नाबलिग सहित छह आरोपियों को पकड़ लिया। संगम विहार में हुई रोड रेज इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायल हो रही वीडियो में हमलावरों को लाठियों और छड़ से कार पर वार करते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं। एक युवक बोनट पर चढ़ जाता है और अपने पैर से विंडशील्ड तोडऩे की कोशिश करता है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो 23 मार्च का है। दोनों पक्षों में साइड मांगने को लेकर विवाद हुआ था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 23 मार्च को फरीदाबाद के रहने वाले रामपाल अपने परिवार के साथ कालकाजी जा रहे थे। रास्ते में सड़क मरम्मत कार्य के चलते उन्होंने अपनी कार को जी-ब्लॉक, संगम विहार की ओर मोड़ लिय। इसी दौरान रास्ता देने को लेकर एक बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक सवार ने अपने 5-6 साथियों को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ की। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि जांच के दौरान घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों की एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए की गई है। ये हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम जी ब्लाक, संगम विहार निवासी गौरव पुत्र बनवारी (19), कंचन पुत्री अशोक कुमार (22) , टीटू पुत्र राम खिलाड़ी (19), बनवारी लाल पुत्र रूप राम (50), जीतू पुत्र बनवारी (23) और सचिन पुत्र रमेश यादव (22) हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending Videos