सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala News: Saboli village trapped in a web of problems, sewer and filth make life difficult.

अमर उजाला संवाद: समस्याओं के जाल में फंसा सबोली गांव, सीवर और गंदगी से जीना मुहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने कहा- सीवरों में भरी है गाद, सड़कों पर लगता है भीषण जाम, नहीं होता समस्या का समाधान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सबोली गांव के निवासी अतिक्रमण, सीवर जाम और कूड़े की समस्या से परेशान हैं। गांव में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। गलियों में सीवर का पानी बहता है। पार्कों में स्थानीय लोगों के बैठने के लिए बेंचें नहीं हैं। मंडोली चुंगी सेवा धाम रोड पर चार बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए हैं, जिससे किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। आरोप है कि पुलिस की भी नियमित गश्त नहीं होती है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। दावा है कि इन तमाम समस्याओं को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन उनकी समस्याएं अनदेखा कर दी जाती हैं।
रविवार को आयोजित 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि गांव में अतिक्रमण, सीवर जाम और गंदगी की समस्या विकराल हो चुकी है। निवासियों का आरोप है कि घरों में पीने के लिए गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। वर्षों पुरानी सीवर पाइपलाइन गाद से भरी है और कई जगह से टूट चुकी है, जिससे गलियों में हर वक्त गंदा पानी बहता रहता है। सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडोली चुंगी सेवा धाम रोड पर रखे चार बड़े पत्थर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन विभाग इन्हें हटाने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके अलावा, ई-रिक्शा चालकों के अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण की फाइलों में दबी योजनाओं ने ट्रैफिक जाम की समस्या को बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और पार्कों में बेंच लगवाने की भी मांग की है।

लोगों से बातचीत-
मंडोली चुंगी सेवा धाम रोड पर चार बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए हैं। कई बार पत्थरों से गाड़ियां टकरा भी चुकी हैं। इसके बावजूद इन पत्थरों को सड़क से नहीं हटाया जा रहा है। - जगदीश चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष।
सड़कों पर बेतरतीब ई-रिक्शा खड़ी रहती है, जिसकी वजह से जाम लग जाता है। कई बार तो जाम के बीच से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। - भोपाल सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव।
कॉलोनी में जो सीवर की पाइपलाइन है, वह बहुत पुरानी हो चुकी है। वह कई जगह से टूट चुकी है। सीवर का पानी गलियों में बहता रहता है। - जितेंद्र प्रधान, निवासी।

गलियों और सड़कों पर कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। कई दिनों तक कूड़े को नहीं उठाया जाता है, जिससे दुर्गंध आती है। ऐसे में परेशानी हो रही है। - मोनिका सिंह, निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed