सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A gang that lured a minor into a house through a window and stole it was exposed; three people, including the gang leader, were arrested.

Delhi NCR News: खिड़की के रास्ते नाबालिग को घर में घुसाकर चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, सरगना समेत तीन दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- द्वारका पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा, गहने समेत लाखों का सामान बरामद
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका दक्षिण थाना पुलिस ने खिड़की के रास्ते नाबालिग को घर में घुसाकर सेंधमारी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। द्वारका दक्षिण थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो नाबालिग का इस्तेमाल कर घरों में सेंधमारी करता था। पुलिस ने गैंग के सरगना सोनू मिश्रा और उसके साथी अमरजीत सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों का सामान बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 5 मामले सुलझाने का दावा किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, 16 मार्च को सेक्टर-7 में एक घर की लोहे की खिड़की तोड़कर कीमती घड़ियां, चांदी के सिक्के, मूर्तियां और 75 हजार का महंगा पेन चोरी हुआ था। थाना प्रभारी राजेश कुमार साह की टीम ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से तीनों को सेक्टर-7 के एक पार्क से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की लत के लिए करते थे वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। गिरोह की कार्यशैली यह थी कि पहले खिड़की तोड़कर नाबालिग को घर के अंदर भेजते थे, फिर रास्ता साफ होने पर बाकी सदस्य घुसकर कीमती सामान और पीतल-तांबे के बर्तन साफ कर देते थे। आरोपी अमरजीत ई-रिक्शा चालक है, जबकि सोनू पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से लाखों का चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed