सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Man injured after falling onto Metro tracks

Delhi: मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 30 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

घायल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक पर इसलिए गिर गया क्योंकि उसका संतुलन बिगड़ गया था। वह अनजाने में प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब चला गया था।

Delhi News Man injured after falling onto Metro tracks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान करावल नगर निवासी 52 साल के अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
Trending Videos


मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि सोमवार सुबह विश्वविद्यालय मेट्रो के कंट्रोलर से सूचना मिली कि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति मेट्रो ट्रैक पर कूद गया है और घायल हो गया है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल यात्री को मेट्रो कर्मी पहले ही हिंदू राव अस्पताल पहुंचा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक पर इसलिए गिर गया क्योंकि उसका संतुलन बिगड़ गया था। वह अनजाने में प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब चला गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह होश में है और उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed