सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi has become a hotspot for tourism and film shooting.

Delhi NCR News: दिल्ली बनी पर्यटन और फिल्म शूटिंग का हॉटस्पॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के ताजा आंकड़े इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रहे हैं
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी अब सिर्फ सत्ता और इतिहास का केंद्र नहीं रही, बल्कि पर्यटन और फिल्म निर्माण की दृष्टि से भी तेजी से उभरता हुआ हॉटस्पॉट बनती जा रही है। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के ताजा आंकड़े इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं, जहां एक ओर विदेशी पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर फिल्म शूटिंग के लिए भी शहर की मांग तेजी से बढ़ी है। सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 32.24 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा संकेत देता है, कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार तो बन रही है, लेकिन उन्हें शहर में अधिक समय तक रोकने की चुनौती अभी भी बनी हुई है।


---
ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ी भीड़
पर्यटन के मोर्चे पर ऐतिहासिक धरोहरों का आकर्षण अब भी कायम है। राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो कुतुब मीनार ने 32 लाख से अधिक घरेलू पर्यटकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि लाल किला भी करीब 29 लाख आगंतुकों के साथ प्रमुख आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा बनती दिल्ली
दिल्ली अब फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2024 में 278 फिल्मों के शूटिंग आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 50 को दिल्ली ई-फिल्म क्लियरेंस पॉलिसी के तहत मंजूरी दी गई। यह नीति शूटिंग प्रक्रिया को आसान बनाकर फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही है। दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विविध लोकेशन इसे फिल्मकारों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन रहा है।


---
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से बढ़ी रौनक
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने 25 से 31 मार्च के बीच पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसमें करीब 140 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। यह पहल न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर दिल्ली की ब्रांडिंग को भी मजबूत करती है।




ज्योति सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed