सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused Srinivas Louis sent to 6-day Delhi Police remand

Delhi: 1000 से अधिक जगहों पर भेजे थे फर्जी धमकी भरे मैसेज, श्रीनिवास लुईस छह दिन की पुलिस रिमांड पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 01 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

47 वर्षीय श्रीनिवास लुईस, जिसे देश भर के कई संस्थानों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज़्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

Accused Srinivas Louis sent to 6-day Delhi Police remand
श्रीनिवास लुईस - फोटो : Delhi Police
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने 47 वर्षीय श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है, जिस पर देश भर की विभिन्न संस्थाओं, उच्च न्यायालयों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से अधिक झूठे धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप है। उसे छह दिन की दिल्ली पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है, '47 वर्षीय श्रीनिवास लुईस, जिसे देश भर के कई संस्थानों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज़्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उसे 6 दिन की दिल्ली पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह बात सामने आई है कि कर्नाटक के मैसूर में उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसके पिता को उनका हिस्सा नहीं मिल रहा था। इसी वजह से, श्रीनिवास लुईस कानून की पढ़ाई करना चाहता था और कोर्ट से नाराज़ थ क्योंकि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा था। उसने नीट पास किया था और एक असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम भी किया था। ज्यादातर ईमेल/मैसेज उसने अपने फोन से ही भेजे थे। पुलिस की एक टीम उस डिवाइस को अपनी हिरासत में लेने के लिए मैसूर गई है। वह अपना आईपी एड्रेस छिपाने में माहिर था। उसने पाकिस्तान के कुछ शहरों में भी ईमेल भेजे थे। पकड़े जाने के डर से वह बार-बार अपना पता बदलता रहता था। सिर्फ कई शहरों की कोर्ट ही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट भी उसके निशाने पर था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed