सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barahi fair will be a confluence of modernity and tradition.

Delhi NCR News: बाराही मेले में होगा आधुनिकता व परंपरा का संगम, गूंजेंगी लोक रागिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
Trending Videos

-------------
सूरजपुर के बाराही मैदान में एक से 13 अप्रैल तक लगेगा मेला
मेले के माध्यम से लोगों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के बाराही मैदान में एक से 13 अप्रैल तक मेला लगेगा। इस बार इसका आयोजन सोशल मीडिया व संस्कृति थीम पर होगा, जिसका उद्देश्य बच्चों पर पड़ रहे सोशल मीडिया के प्रभावों से लोगों का जागरूक करना है। इसके माध्यम से आधुनिकता और परंपरा के समन्वय को बढ़ावा देना है।

प्रसिद्ध बाराही मेले में रागिनी और लोक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें हरियाणा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिताएं भी होंगी। समिति के महासचिव ओमवीर बैंसला ने बताया कि दंगल में 101 रुपये से 1.51 लाख रुपये तक के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि तेरह दिनों तक चलने वाला यह मेला लोगों के लिए खास महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभाव से लोग अपनी जड़ों और परंपराओं से दूर जा रहे हैं। मेले के माध्यम से उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले का मीना बाजार लोगों को खूब आकर्षित करेगा। यहां पारंपरिक कपड़े, आभूषण, हस्तशिल्प, कालीन और गृह-सज्जा से जुड़ीं वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलपरी शो का आयोजन
मनोरंजन के लिए मेले में जलपरी शो भी होगा। शिव मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मूलचंद ने बताया कि इस वर्ष समिति अपना 26वां वर्ष पूरा कर चुकी है। मेले में जिला अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मेले की तैयारी पूरी
मीडिया प्रभारी ने बताया कि मेले में मौत का कुआं, सर्कस, झूले, जादूगर शो, कठपुतली, नटकला आदि लोगों का मनोरंजन करेंगे। खानपान व अन्य सामान के लिए लगभग 200 स्टाल लगाए जाएंगे। मेले की तैयारी आखिरी चरण में है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी।
मान्यता है कि यहां के प्राचीन तालाब में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं। इसलिए दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed