सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was attacked with a knife during an altercation, three others who came to his rescue were injured, and a delivery boy died.

Delhi NCR News: कहासुनी में युवक पर चाकू से हमला, बचाव में आए तीन अन्य घायल, डिलीवरी बॉय की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डाबड़ी इलाके की घटना, घायल तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज, तीनों बयान देने की हालत में नहीं
Trending Videos

-पुलिस ने हमलावरों की पहचान का किया दावा, गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका के मधु विहार इलाके में कहासुनी के बाद दो हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला किया और भाग गए। घायल चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 30 साल के गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं परवेज हुसैन अनीस और रोहित का इलाज चल रहा है। तीनों बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात डाबड़ी थाना पुलिस को मधु विहार राजापुरी में झगड़े में कुछ लोगों के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, पीसीआर कर्मी चार घायलों को पास के अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने मोहन गार्डन निवासी गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि गोविंद झा स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे और अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ मोहन गार्डन में रहते थे। वहीं परवेज हुसैन, अनीस और रोहित राजापुरी इलाके में रहता हैं। परवेज अमेजन के वेयर हाउस में काम करता है। अनीस नोएडा में दर्जी और रोहित पहले चिकन शॉप पर काम करते हैं। मौके पर पूछताछ में पता चला कि रोहित का अपने पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों से बैग टकराने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में आरोपियों ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। यह देखकर परवेज और अनीस रोहित को बचाने का प्रयास करने लगे। हमलावरों ने उन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच वहां डिलीवरी के लिए गोविंद झा पहुंचे। चाकूबाजी होता देख वह बीच बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनके सीने में चाकू गोद दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश, पुलिस ने कहा सख्त कार्रवाई की जाएगी : जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर एक संदेश विभिन्न समूहों में प्रसारित हो रहा है। एक समुदाय के दूसरे समुदाय पर हमला की बात लिखी गई है और सभी को इलाके में पहुंचने के लिए कहा गया है। इस घटना में चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। घायल सभी लोग दो समुदायों से हैं। दो हमलावरों ने चारों पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा कि घटना को सांप्रदायिक न बनाया जाए। झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article