{"_id":"69cd16d12eb23e01b204700a","slug":"air-quality-remains-in-the-moderate-category-with-an-aqi-of-113-recorded-on-wednesday-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130389-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मध्यम श्रेणी में बरकरार हवा, बुधवार को एक्यूआई 113 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मध्यम श्रेणी में बरकरार हवा, बुधवार को एक्यूआई 113 दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में बीते मंंगलवार को हुए बारिश के बावजूद भी हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 58 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 133 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 130, गुरुग्राम और नोएडा में 94 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 78 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3400 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 14000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 98.8 और पीएम2.5 की मात्रा 42.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
Trending Videos