{"_id":"69cd16dc5277cf50d004ed55","slug":"the-first-day-of-the-capitals-schools-began-with-renewed-hope-with-students-showing-tremendous-enthusiasm-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130368-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी के स्कूलों में नई उम्मीदों के साथ पहला दिन, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी के स्कूलों में नई उम्मीदों के साथ पहला दिन, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
- शैक्षणिक गतिविधि से ज्यादा खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। स्कूलों में छात्रों का टीका लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया। नए सत्र को लेकर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से लेकर फूलों से सजाया गया। स्कूल में पहले दिन शैक्षणिक गतिविधि से ज्यादा खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। पहले दिन को लेकर छात्र भी काफी उत्साहित दिखे।
मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने कहा कि छात्रों का स्कूल में टीका लगाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं के लिए पहले दिन विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की। पहले दिन नर्सरी और केजी कक्षा को छोड़कर सभी कक्षा के छात्रों को बुलाया गया। विकासपुरी स्थित ममता मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य पल्लवी शर्मा ने कहा कि छात्रों के स्वागत के लिए स्कूल परिसर में गुब्बारे लगाए।
नर्सरी कक्षा के छात्रों की अभिभावकों की काउंसलिंग की गई। प्राइमरी कक्षाओं में छात्रों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की गई। शिवाजी पार्क स्थित लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक रोहित दुआ ने बताया कि पहले दिन स्कूल में छात्रों की नई कक्षा को लेकर ओरिएंटेशन की गई। छात्र नई कक्षा को लेकर काफी उत्साहित और खुश दिखे। नए सत्र के पहले दिन को लेकर स्कूल को खासतौर पर सजाया गया था।
जामा मस्जिद स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-1 (उर्दू माध्यम) के प्रधानाचार्य डॉ. गय्यूर अहमद ने बताया कि छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्कूल में स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर छात्रों को गुलाब का फूल दिया गया। छात्रों को नए सत्र की शुरुआत समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos