सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 kg LPG cylinder available for labour class, contact helpline: DC

लेबर क्लास के लिए 5 किलो एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध, हेल्पलाइन पर करें संपर्क : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिलावासियों को आश्वस्त किया है कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही सभी पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने विशेष रूप से लेबर क्लास और बाहर से आकर रह रहे जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जरूरतमंद श्रमिक वर्ग के लिए 5 किलोग्राम का भरा एलपीजी सिलेंडर 1150 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं, इसका रिफिल 350 रुपये में होगा। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। किसी भी परेशानी की स्थिति में श्रमिक वर्ग के लोग जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01275-297850 और 01275-248911 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बाहर से आकर रह रहे लोगों और श्रमिक वर्ग को भोजन बनाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराकर गैस, पेट्रोल या डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें। उपायुक्त ने जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम कमी जैसी गतिविधियों की सूचना भी हेल्पलाइन पर देने की अपील की। इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन को अधिक से अधिक सक्रिय करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article