सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update: Blanket of Snow Covers the Mountains; Rain Expected in the Plains Today

Weather Update: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मैदानों में आज बारिश; मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: Blanket of Snow Covers the Mountains; Rain Expected in the Plains Today
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Trending Videos


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में नत्थाटॉप, कठुआ में बर्फबारी हुई। हिमकोटि के पास पत्थर गिरने से अर्द्धकुंवारी से भवन तक वैष्णो देवी यात्रा कुछ देर स्थगित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद रहने के बाद शाम छह बजे खोल दिया गया।  हिमाचल में अप्रैल में भी सर्दियों जैसा माहौल दिखा। शिकारी देवी, रोहतांग टनल में बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछी
उत्तराखंड में बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछ गई। केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी बर्फ से ढके हुए हैं। इससे धाम यात्रा की तैयारियां ठप हो गई हैं। निचले इलाकों में लगातार बारिश से अप्रैल में जनवरी का अहसास हो रहा है। 

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में यह 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इतनी तेज हवाएं पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed