सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raghav Chadha hints about forming his own new political party

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा नई पार्टी बनाएंगे?, AAP सांसद ने दिया बड़ा संकेत

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

आम आदमी पार्टी से किनारे किए गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का बड़ा संकेत दे दिया है। वीडियो में एक यूजर सुझाव दे रहा था कि चड्ढा को आप छोड़कर अपनी नई पार्टी बना लेनी चाहिए।

Raghav Chadha hints about forming his own new political party
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी से किनारे किए गए सांसद राघव चड्ढा ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो पर टिप्पणी की, जिससे अटकलें तेज हो गईं। यह घटनाक्रम उन्हें आप द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सामने आया है।

Trending Videos


एक यूजर ने वीडियो में सुझाव दिया था कि चड्ढा को अपनी पार्टी बनानी चाहिए। यह किसी अन्य दल में शामिल होने से बेहतर होगा। इससे उनका समर्थन बरकरार रहेगा। चड्ढा ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पुस्तक अध्याय की तस्वीर साझा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष माना गया। आप ने पिछले सप्ताह उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने बीते सोमवार को पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। राघव चड्डा इस पोस्ट में लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब "द 48 लॉज ऑफ पावर" पढ़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने किताब के कवर और पहले चैप्टर की तस्वीरें भी साझा की हैं।

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा, इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब भेंट की। कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। उन्होंने जिस किताब के पेज को पोस्ट किया है, उसमें लिखा है कि 'नेवर आउटसाइन द मास्टर', जिसका मतलब है कि अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें।

'अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा श्रेष्ठ महसूस कराएं'
किताब के पन्ने में लिखा है, अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा सुरक्षित और श्रेष्ठ महसूस कराएं। उनके सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें। ऐसा दिखाएं कि वे आपसे ज्यादा समझदार हैं, ताकि वे आपको पसंद करें और आपको आगे बढ़ाएं।'

चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे को लेकर किया था पोस्ट
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा रोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नई-नई पोस्ट कर रहे हैं। बीते दिनों राघव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे थे।

राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ''आम आदमी पार्टी (आप) के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि 'राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे', यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।''

शनिवार को पार्टी के आरोपों को सिरे से किया था खारिज
राघव चड्ढा ने शनिवार को अपनी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा और सुनियोजित अभियान का हिस्सा बताया। आप सांसद ने कहा कि वह संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं।

एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा, मैंने कभी विपक्ष के वॉकआउट में हिस्सा लेने से इन्कार नहीं किया और इस तरह के आरोप सफेद झूठ हैं। मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा उदाहरण बताएं जब मैंने विपक्ष के वॉकआउट में भाग नहीं लिया हो। संसद की पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed