सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   76 additional metro trips to make travel easier during IPL matches today

Delhi NCR News: आईपीएल मैच के दौरान आज मेट्रो के 76 अतिरिक्त फेरों से सफर होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानि 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल मैच को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत दी है। मैच के बाद दर्शकों की सुरक्षित और सुगम घर वापसी वापसी के लिए मेट्रो ने अपनी लाइनों पर आखिरी ट्रेनों के समय में 1 से 2 घंटे की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। साथ ही पिंक लाइन में रात 02:20 तक आखरी फेरा लगेगा, बाकी लाइनों पर सामान्य संचालन रहेगा।
Trending Videos

स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों, दिल्ली गेट और आईटीओ पर मैच खत्म होने के बाद जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर उस दिन कुल 76 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाई जाएंगी। इससे दर्शक बिना किसी जल्दबाजी के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों से स्टेशनों पर अनुशासन बनाए रखने और डिजिटल टिकटिंग का उपयोग करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed