सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Verify school's accreditation before enrolling children.

Delhi NCR News: बच्चों के नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता की करें जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- इंग्लिश मीडियम और कम फीस के नाम पर अभिभावकों को लुभा रहे स्कूल
Trending Videos


-गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों से जारी प्रमाणपत्र नहीं होते मान्य



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शहर के स्कूलों में नामांकन की होड़ लग गई है। ऐसे में अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसको देखते हुए बच्चों का नामांकन कराने से पहले अभिभावकों को स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े।



सत्र की शुरुआत के साथ निजी स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। हर गल्ली-मोहल्लों में इंग्लिश मीडियम के नाम से निजी स्कूलों के बोर्ड लगे हुए हैं। ये स्कूल इंग्लिश मीडियम और कम फीस का का दावा कर अभिभावकों को लुभा रहे हैं। हालांकि, इनमें से कई स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। ऐसे स्कूलों की ओर से जारी प्रमाणपत्र मान्य नहीं होते, जिससे बाद में अभिभावक ठगा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से करें संपर्क
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी स्कूल में नामांकन कराने से पहले उसकी मान्यता की पुष्टि जरूर करें। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। स्कूल के यू-डाइस नंबर से भी मान्यता की जांच संभव है।



बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले में जूनियर स्तर तक करीब 1200 स्कूल पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed