सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karate: Aniket and Deepika Win Gold Medals at US Open

कराटे : अनिकेत-दीपिका ने अमेरिका ओपन में जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट में 40 देशों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
Trending Videos

काजल कुमारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दो होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अमेरिका के टेक्सास में आयोजित अमेरिका ओपन कराटे चैंपियनशिप में नई दिल्ली के अनिकेत गुप्ता और दीपिका धीमान ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक अपने नाम किए।


एक से पांच अप्रैल तक चले टूर्नामेंट में 40 देशों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनिकेत और दीपिका ने अपने अनुभव और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एडवांस, मास्टर और एलीट वर्ग में मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के ये दोनों खिलाड़ी पेशे से आयकर विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। खास बात यह है कि वर्ष 2015 से अब तक वे छह बार अमेरिका ओपन में पदक जीत चुके हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम के कोच और अधिकारियों ने खिलाड़ियों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। वहीं, परिवार और साथियों का सहयोग भी इस उपलब्धि में अहम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed