{"_id":"69d3eaa720acae627a0689a3","slug":"discussion-between-cm-and-lg-on-challenges-of-gas-heat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131174-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गैस, गर्मी और बारिश की चुनौतियों पर सीएम-एलजी के बीच चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गैस, गर्मी और बारिश की चुनौतियों पर सीएम-एलजी के बीच चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनजी के नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने पर सहमति बनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में गैस सप्लाई, हीटवेव से बचाव और मानसून की चुनौतियों से निपटने जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ अहम बैठक की। लोक निवास में दिल्ली के विकास और जन सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने एलपीजी की सप्लाई चेन पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया। लोगों को समय पर गैस मिले, इसके लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। साथ ही पीएनजी के नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने पर सहमति बनी।
दिल्ली में लू के हालात को देखते हुए जरूरी इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए गए। एलजी ने पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए पहले से तैयारी मजबूत करने पर सहमति बनी। नालों और ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।
प्रधान सचिव, सीपी से भी मिले
बैठक में दिल्ली सरकार के विभागों, नगर निगमों, केंद्र की एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया गया। एलजी ने कहा कि सभी के समन्वय से ही काम तेजी और असरदार तरीके से आगे बढ़ सकता है।
इससे पहले एलजी ने दिल्ली के प्रधान सचिव राजीव वर्मा और पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली की शासन और सुरक्षा व्यवस्था, जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।
Trending Videos