{"_id":"69ca2e1d1c340f44570dec6a","slug":"delhi-news-man-injured-after-falling-onto-metro-tracks-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
घायल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक पर इसलिए गिर गया क्योंकि उसका संतुलन बिगड़ गया था। वह अनजाने में प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब चला गया था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह मेट्रो ट्रैक पर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान करावल नगर निवासी 52 साल के अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि सोमवार सुबह विश्वविद्यालय मेट्रो के कंट्रोलर से सूचना मिली कि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति मेट्रो ट्रैक पर कूद गया है और घायल हो गया है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल यात्री को मेट्रो कर्मी पहले ही हिंदू राव अस्पताल पहुंचा चुके थे।
घायल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक पर इसलिए गिर गया क्योंकि उसका संतुलन बिगड़ गया था। वह अनजाने में प्लेटफॉर्म के किनारे के बहुत करीब चला गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह होश में है और उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गई हैं।
Trending Videos