{"_id":"69c28c5d9d4d5f574209af7d","slug":"accused-of-firing-lands-in-jail-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129188-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दबदबा के फितूर में की फायरिंग, पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दबदबा के फितूर में की फायरिंग, पहुंचा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
-आजादपुर इलाके की घटना, पिस्टल और कारतूस बरामद
नई दिल्ली । उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ा है। पिस्टल लहराते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके पास से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान लालबाग आजादपुर निवासी 18 वर्षीय विकास उर्फ बल्लू के रूप में के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। वह इसके जरिए इलाके में दबदबा बनाना चाहता था।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आते ही मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। 21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लाल बाग झुग्गी आदर्श नगर में घूम रहा है। वहां पहुंचकर पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह संकरी गलियों में भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। ब्यूरो
Trending Videos