सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bolero collided with a tree, five people including a youth died.Bolero collided with a tree, five people including a youth died.

Auraiya News: बोलेरो पेड़ से टकराई, युवक समेत पांच की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a tree, five people including a youth died.Bolero collided with a tree, five people including a youth died.
विज्ञापन
अनंतराम (औरैया)। आगरा के जसवंतनगर-बाह रोड पर गांव पई में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में युवक ऋषि की मौत हो गई। हादसे में युवक समेत पांच परिजनों की मौत हो गई।
Trending Videos

मरने वालों में नाना, मामा-मामी और ममेरी बहन शामिल हैं। सभी लोग राजस्थान के करौली केला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। उनकी बोलेरो पेड़ से टकरा गई।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के रहने चरन सिंह राजपूत खेती करते हैं। चरन सिंह के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। चरन सिंह का बड़ा बेटे ऋषि (18) ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार की शाम वह अपने नाना कांता प्रसाद के घर इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नगलावर गया था। वहां से वह नाना के परिवार के साथ राजस्थान के करौली स्थित केला देवी के दर्शन करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहां दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी जसवंतनगर-बाह मार्ग पर चित्राहट थाना क्षेत्र में पई के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इससे गाड़ी चला रहे ऋषि समेत नाना कांता प्रसाद, मामा देवेंद्र राजपूत, मामी सीमा और ममेरी बहन आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गया।

घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, ऋषि की मौत की घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। और परिजन और रिश्तेदार बाह आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed