{"_id":"69bd41943dcbba6fb804b4ee","slug":"devotees-immersed-in-the-worship-of-mother-brahmacharinidevotees-immersed-in-the-worship-of-mother-brahmacharini-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1461886-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बिधूना के दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह की आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन किया।
शहर के मां मंगला काली मंदिर, महामाया काली मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा बिधूना के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं।
नवरात्रि पर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिर समितियों द्वारा पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई।
Trending Videos