सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the mobile phone rang, the farmer's body was found hanging from a noose.

Auraiya News: मोबाइल की रिंगटोन बजी तो देखा किसान का शव फंदे पर लटका था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
When the mobile phone rang, the farmer's body was found hanging from a noose.
विज्ञापन
फोटो-5-लउआ सिंह की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
Trending Videos

फोटो-6-घर के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
- चैनी का पुरवा में घटना, परिजन शादी समारोह में गए थे
- खोजबीन के दौरान मोबाइल नंबर मिलाने पर पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनी का पुरवा में रविवार रात किसान घर से लापता हो गया। परिजन की खोजबीन के दौरान मोबाइल फोन की रिंगटोन ने पेड़ पर लटके शव का सुराग दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

गांव चैनी का पुरवा निवासी लउआ सिंह (55) किसान थे। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब परिजन घर लौटे और लउआ दिखाई नहीं दिए तो उनकी तलाश शुरू हुई। काफी ढूंढ़ने के बाद जब उनके नंबर पर फोन किया गया तो मोबाइल फोन की घंटी घर के पास लगे पेड़ के पास से सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी में परिजन ने देखा कि लउआ सिंह का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि अंधेरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन लगातार बज रही मोबाइल की घंटी उन्हें उस पेड़ तक ले गई। घटना से पत्नी सोभन श्री और तीन बेटे दीपक, कुलदीप व विक्रम बेहाल हैं। परिजन के अनुसार लउआ सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। सीओ मनोज गंगावार ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed