सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Kuldeep Bishnoi Strikes a Defiant Tone: "If Forced, I Will Bring You Down from the Pinnacle to the Ground"—War

कुलदीप बिश्नोई के तेवर तल्ख: बोले- मुझे मजबूर किया तो अर्श से फर्श पर ले आऊंगा, भजनलाल विवाद पर BJP को चेतावनी

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रेखा जी आपका बयान मात्र एक भूल नहीं। यह आपकी सोच की दुर्बलता का परिचायक है। आप जैसे नौसिखिए राजनीतिज्ञों को शायद यह नहीं पता इतिहास रचने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है।

Kuldeep Bishnoi Strikes a Defiant Tone: "If Forced, I Will Bring You Down from the Pinnacle to the Ground"—War
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : X @bishnoikuldeep
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी से खफा पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा को खुले तौर पर चुनौती दी है। कुलदीप बिश्नोई ने रेखा शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली को भी चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए 5.56 मिनट के वीडियो में कुलदीप ने कहा कि आप मुझे मजबूर मत करिए कि मैं कोई ऐसा कदम उठाऊं जो आपको अर्श से फर्श पर ले आए। मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं इसलिए चेता रहा हूं नहीं तो अब तक कदम उठा चुका होता।

Trending Videos


कुलदीप ने कहा रेखा शर्मा से तुरंत माफी मंगवाएं और मोहनलाल बड़ोली से कहिए कि चौधरी भजनलाल का नाम सम्मान के साथ लें। रेखा शर्मा माफी मांगे या उनको नोटिस जारी करिए। नहीं तो यह मामला यहां तक सीमित नहीं रहेगा। मुझे मजबूर मत करिए। मैं वही पुराना शेर हूं। शेर को पिंजरे में रख सकते हैं लेकिन उसके नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका बयान आपकी सोच की दुर्बलता का परिचायक
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रेखा जी आपका बयान मात्र एक भूल नहीं। यह आपकी सोच की दुर्बलता का परिचायक है। आप जैसे नौसिखिए राजनीतिज्ञों को शायद यह नहीं पता इतिहास रचने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है। इतिहास पर बोलना सरल है लेकिन इतिहास को समझना कठिन। औकात से ज्यादा किसी को मिल जाए तो बहुत कम लोग उसे पचा पाते हैं। आपका भी यही हाल है। कम से राज्यसभा सदस्य पद की गरिमा का ख्याल तो रख लेतीं।

आप को राज्यसभा में थोप दिया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की निंदा और विरोध करता हूं। ऐसा व्यक्ति जिसकी खुद की कोई औकात नहीं लेकिन आप प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में बैठे हो जिसे बीजेपी ने थोपा है। चौधरी भजनलाल के नाम के पीछे आपने जी लगाना उचित नहीं समझा। कैथल में बोलते हो कि यह उस महिला का व्यक्तिगत मामला है। भाजपा का कोई लेना देना नहीं। यहां आप कहते हो भजनलाल के बारे में कुछ बोलना ही नहीं।

तीन बार आपकी सरकार बनी जिसमें दो बार कुलदीप बिश्नोई का योगदान है। बीजेपी को जानता कौन था पहले। मेरे गठबंधन की वजह से आपकी सरकार बनी। कम से कम उसका ख्याल तो रख लेते। इस बार भी हरियाणा में चौधरी भजनलाल का व्यक्तिगत 7.5 प्रतिशत वोट पर मैंने भाजपा को ट्रांसफर कराया। चौथी बार सरकार ऐसे घमंड में नहीं बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed