सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grain spread across the roads, orders to lift 50 percent of wheat from the market in 3 days

Hisar News: सड़कों तक फैला अनाज, 3 दिन में मंडी से 50 प्रतिशत गेहूं की उठान के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Grain spread across the roads, orders to lift 50 percent of wheat from the market in 3 days
मंडी में शेड फुल होने के बाद सड़क पर डाला गया अनाज। 
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में गेहूं की उठान में हो रही देरी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की उठान समय पर न होने से अब अनाज सड़कों तक फैलने लगा है। वीरवार को मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा और जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत की टीम ने हिसार मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उठान प्रक्रिया में देरी करने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ठेकेदारों को फटकार लगाई और उन्हें कार्य में तत्परता लाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

अधिकारियों ने कहा कि अगले तीन दिनों में मंडी से 50 प्रतिशत गेहूं की उठान कर लिया जाए। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने अपनी गाड़ियां लगाकर उठान प्रक्रिया को तेज कर दिया है। वर्तमान में जिले की मंडियों में लगभग 73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान बाकी है। इस कारण हिसार, बरवाला, नारनौंद, उकलाना, अग्रोहा, हांसी और बास की मंडियों में गेहूं रखने की जगह तक नहीं बची है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों की लापरवाही और तीन दिनों से बढ़ी हुई आवक के कारण उठान में देरी हो रही है जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में उठान कार्य में देरी के कारण 7721.5 मीट्रिक टन गेहूं की उठान नहीं हुई है। ऐसे में मंडी में अनाज रखने की जगह नहीं बचने पर किसान सड़कों पर गेहूं डालने को मजबूर हैं। गेहूं का वजन करवाने के बाद किसान अपनी फसल मंडी में डालकर जा रहे हैं। वीरवार को हिसार मंडी में 2095 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जबकि 150 किसानों के गेट पास काटे गए।
हिसार मंडी में अब तक 1761 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं। वीरवार को 2706 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। 84 किसानों ने सरसों बिक्री के लिए ई-पोटर्ल पर गेट पास कटवाए। अब तक 8037.4 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है और 3005 किसान सरसों बिक्री के लिए ई-गेट पास कटवा चुके हैं।
खरीद एजेंसियों के साथ की मीटिंग : मार्केट कमेटी सचिव, डीएफएससी, हैफेड व अन्य खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग की गई जिसमें उठान प्रक्रिया को तेज किए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदारों से बातचीत कर उठान कार्य में हो रही देरी पर बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed