{"_id":"6ae2e81421ed9a19d10acb13","slug":"haryana-spo-s-vehicle-hits-a-couple-in-hisar-both-injured-persons-admitted-to-hospital-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हिसार में एसपीओ की गाड़ी ने दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हिसार में एसपीओ की गाड़ी ने दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
Thu, 29 Oct 2026 12:00 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:00 PM IST
सार
प्रीति ने बताया कि वह अस्पताल से नाइट ड्यूटी करके घर की तरह जा रही थी। आज उसका करवा चौथ व्रत है। रविंद्र ने बताया कि वह पुल से सटाकर अपनी बाइक चला रहा था। पुलिसकर्मी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डाबड़ा चौक पर हरियाणा पुलिस के एसपीओ की गाड़ी ने एक दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें पति रविंद्र तथा पत्नी प्रीति दाेनों घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस कर्मी सुरेंद्र ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
एचटीएम थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह डाबड़ा चौक पुल पर चढ़ने के दौरान गाड़ी बाइक सवार दंपती से भिड़ गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरने से चोटिल हो गए। मैंनें दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। दोनां का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।घायल पति रविंद्र(28) और पत्नी प्रीति(21) दोनों गांव फरीदपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रविंद्र नहर विभाग में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। प्रीति एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में बतौर नर्स काम करती है। दोनों शहर में ही मकान लेकर रहे रहे हैं। प्रीति ने बताया कि वह अस्पताल से नाइट ड्यूटी करके घर की तरह जा रही थी। आज उसका करवा चौथ व्रत है। रविंद्र ने बताया कि वह पुल से सटाकर अपनी बाइक चला रहा था। पुलिसकर्मी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन