फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heritage Walk at Rakhigarhi Festival Rural sports and cultural events featured local tourism to receive boost

राखीगढ़ी महोत्सव में हेरिटेज वॉक: ग्रामीण खेल-सांस्कृतिक होंगे कार्यक्रम, स्थानीय पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 16 Oct 2026 10:08 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 16 Oct 2026 10:08 AM IST
सार

ग्रामीण खेलों और हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय हस्तशिल्प और ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Heritage Walk at Rakhigarhi Festival Rural sports and cultural events featured local tourism to receive boost
राखीगढ़ी महोत्सव में मॉक एक्सकवेशन करते डॉक्टर अप्पू सहारण। - फोटो : संवाद

विस्तार

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होगा। यह सात दिवसीय महोत्सव इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति का संगम होगा। महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक अमित खत्री ने वीरवार को डीसी राहुल नरवाल के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। राखीगढ़ी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है। महोत्सव के दौरान हड़प्पा सभ्यता से संबंधित प्रदर्शनी और हेरिटेज वॉक आयोजित होगी। शैक्षणिक गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी इसमें शामिल होंगी। इनसे विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को राखीगढ़ी के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय कला और पर्यटन को बढ़ावा
ग्रामीण खेलों और हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय हस्तशिल्प और ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में निदेशक अमित खत्री ने साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की। डीसी राहुल नरवाल ने विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed