{"_id":"6a7aa1db7da8ee4846079093","slug":"hisar-jivan-murder-case-main-accused-ramesh-remains-at-large-even-after-eight-days-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस लाचार: आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपी रमेश फरार, CM नायब सैनी के आश्वासन पर नहीं माने जीवन के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस लाचार: आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपी रमेश फरार, CM नायब सैनी के आश्वासन पर नहीं माने जीवन के परिजन
Tue, 11 Aug 2026 09:45 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:45 AM IST
सार
सूर्य नगर निवासी जीवन की 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 4 बजे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पहले परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे लेकिन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर इसके लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
मृतक जीवन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में मुख्य आरोपियों रमेश और मोलड़ की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद से टस से मस नहीं हो रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन के बावजूद सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा जारी रहा।
विज्ञापन
नियमानुसार पुलिस 72 घंटे की भीतर शव का अंतिम संस्कार करवा सकती है पर परिजनों को किसान और सामाजिक संगठनों व खाप पंचायतों का समर्थन मिलने से इसका जोखिम नहीं उठाना चाह रही। पुलिस की लाचारी और परिजनों के अपनी मांग पर डटे रहने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखे जीवन के शव का सातवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
पक्का मोर्चा की कमान संभाल रही खाप पंचायतों ने 12 अगस्त को महापंचायत का एलान किया है जो सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सामने होगी। इसके लिए प्रदेश की सभी खाप पंचायतों को निमंत्रण दिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को शरण देने के आरोप एक व्यक्ति को जांच में शामिल किया। इससे पहले रमेश की पत्नी प्रोमिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सूर्य नगर निवासी जीवन की 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 4 बजे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पहले परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे लेकिन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर इसके लिए तैयार हो गए। पांच अगस्त को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।