फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Claims washed away by an hour of rain; city's pace comes to a halt.

Hisar News: एक घंटे की बारिश में डूबे दावे, थमी शहर की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Claims washed away by an hour of rain; city's pace comes to a halt.
हांसी डीसी आवास रोड पर जलभराव के बीच से गुजरते हुए वाहन। संवाद
हांसी। शहर में जलनिकासी के कागजी दावों की पोल सोमवार को फिर खुल गई। दोपहर 12 बजे के करीब एक घंटे में 38 एमएम बारिश से बस स्टैंड, मॉडल टाउन, बड़सी गेट, उमरा गेट, पुरानी सब्जी मंडी और अंबेडकर चौक समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कई जगह सड़कें स्विमिंग पूल जैसी नजर आईं। प्रशासनिक अव्यवस्था से हुए जलभराव ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन पानी में फंसकर रह गए। शनिवार को हुई बारिश के 48 घंटे बाद भी शहर से पानी की पूरी तरह निकासी नहीं हो पाई थी। सोमवार की बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह तक पानी की निकासी होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज रोड और श्याम मंदिर रोड समेत कई बाजारों में दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं। बारिश के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और काम से घर लौटने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। बस स्टैंड में जलभराव से बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी जलभराव के बीच नंगे पैर ड्यूटी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन दुकानें बंद से आर्थिक नुकसान
एसडी कॉलेज रोड के दुकानदारों ने कहा कि बारिश के बाद जलभराव के चलते पिछले तीन दिन में दो दिन दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही दुकानों के अंदर पानी घुसने से भी नुकसान हो रहा है। सामान खराब होने से बचाने के लिए दुकानों के आगे बैरिकेड लगाए जाएं।



शहर में हालात बेहद खराब हैं। बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि निकलना मुश्किल हो रहा है। हर बार बारिश के बाद यही तस्वीर सामने आती है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा- सोनिया, छात्रा।



पूरे शहर में तालाब जैसे हालात बन गए हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और प्रशासन को इस समस्या का चाहिए समाधान करना चाहिए। व्यवस्था कब सुधरेगी।- सतबीर सिंह।



थोड़ी देर की बारिश ने ही शहर की व्यवस्थाओं की पूरी पोल खोल दी है। कुछ घंटे और बारिश हो जाए तो हालात कितने गंभीर हो सकते हैं, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।- शुभम सैनी।


::::::::::::::

सोमवार रात को मुख्य रोड व अनाज मंडी से पानी की निकासी हो जाएगी। श्याम मंदिर रोड पर नाला ओवरफ्लो होनेसे पानी की निकासी में समस्या आ रही है। सभी डिस्पोजल व एसटीपी चालू हैं। प्रशासन पानी निकासी की व्यवस्था में लगा हुआ है। लाइनें पुरानी होने के कारण समस्या आ रही है। जल्द समाधान हो जाएगा।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed