{"_id":"6a7a333bcd9414dc6e0f6dc4","slug":"entitlement-to-rations-crushed-under-the-paper-wheels-of-someone-elses-vehicle-hisar-news-c-21-hsr1020-928455-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पराई गाड़ी के कागजी पहियों तले दबा राशन का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पराई गाड़ी के कागजी पहियों तले दबा राशन का हक
Tue, 11 Aug 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी हमारी फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) में दर्ज कर दी गई। इससे हमारी आय बढ़ गई और राशन कार्ड कट गया। पराई गाड़ी के कागजी पहियों तले हमारा हक दब गया। करीब डेढ़ साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही हूं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बुडाना गांव से पहुंचीं गुड्डी देवी ने समाधान शिविर में अपनी व्यथा सुनाते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।
सोमवार को जिला सचिवालय में नगराधीश हिमांशु चौहान ने महिला कर शिकायत सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में पेंशन बनवाने, फैमिली आईडी में आय कम कराने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लोग पहुंचे।
शिविर में खरकड़ा निवासी किसान कर्मबीर ने बताया कि पिछले साल खेतों में बरसाती पानी भरने से उनकी फसल खराब हो गई थी। उस समय जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि खेतों से बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगवाए जाएंगे लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि बरसात के दिनों में खेतों में पानी भरने की समस्या बनी रहती है और वह पिछले करीब एक साल से पंप सेट लगवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं डीसी के आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे।
::::::::::::::::::: सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। यदि कोई अधिकारी काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- हिमांशु चौहान, सीटीएम।