फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Tiranga Yatra' on the 13th; message of national unity to be conveyed through a human chain.

Hisar News: तिरंगा यात्रा 13 को, मानव शृंखला से दिया जाएगा राष्ट्रीय एकता का संदेश

Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatra' on the 13th; message of national unity to be conveyed through a human chain.
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक करते अधिकारी। प्रशासन
हांसी। जिले में देशभक्ति की भावना बढ़ाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को हांसी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला सचिवालय परिसर से राजकीय महाविद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें नागरिकों के साथ सामाजिक संगठन, व्यापारी और विद्यार्थी भाग लेंगे। श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल से लोक निर्माण विभाग के गृह तक मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। हर नागरिक के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज होगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु चौहान, पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह डीएफएससी अनुराधा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



तिरंगा थीम पर सजेंगे चौक-चौराहे
पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बड़सी गेट, शहीदी स्मारक और गीता चौक को तिरंगे की थीम पर सजाया जाएगा। सरकारी भवनों को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाने के निर्देश दिए गए हैं।




बनाए जाएंगे सेल्फी पॉइंट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय महाविद्यालय में देशभक्ति आधारित प्रदर्शनियां लगेंगी। ये प्रदर्शनियां स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराएंगी। युवाओं को जोड़ने के लिए आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय व बस स्टैंड पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। जिला सचिवालय में 25 रुपये में तिरंगा वितरण केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed