{"_id":"69ac80e06f19916f2a043f74","slug":"luvaas-students-shine-at-spandan-cultural-festival-hisar-news-c-21-hsr1020-824513-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्पंदन सांस्कृतिक उत्सव में दिखा लुवास के विद्यार्थियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्पंदन सांस्कृतिक उत्सव में दिखा लुवास के विद्यार्थियों का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के विद्यार्थियों ने स्पंदन अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। यह उत्सव केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद विजेता विद्यार्थियों ने शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने बधाई देते हुए कहा कि लुवास के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
निदेशक छात्र कल्याण डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, टीम भावना और आत्मविश्वास का परिणाम है। टीम के साथ डॉ. रिचा और डॉ. अनिल चितरा भी मौजूद थे। डॉ. विशाल शर्मा और डॉ. मान सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन : हिंदी काव्य पाठ में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में अंकित (संस्कृत काव्य पाठ), शिवम (स्पॉट पेंटिंग), अभिनव तुरान (वेस्टर्न वोकल–सोलो), वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में लुवास टीम, संजय (लाइट वोकल–सोलो) और लोक नृत्य में लुवास टीम शामिल रही। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में वाद-विवाद प्रतियोगिता में लुवास टीम, परीक्षित (स्पॉट फोटोग्राफी) व योगेश (वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल) शामिल रहे।
Trending Videos