सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Major Raid by CM Flying Squad in Adampur, Hisar; Illegal Grain Stock Found in Guar Warehouses

Haryana:आदमपुर में सीएम फ्लाइंग टीम की बड़ी छापेमारी, गोदामों में किया था सरसों और ग्वार का अवैध भंडारण

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 15 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम फ्लाइंग टीम को आदमपुर क्षेत्र के ग्वार के गोदामों में अनाज का अवैध स्टॉक होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने आज विभिन्न गोदामों पर अचानक छापेमारी की। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की टीम भी इस जांच में शामिल रही।

Major Raid by CM Flying Squad in Adampur, Hisar; Illegal Grain Stock Found in Guar Warehouses
छापेमारी करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने बुधवार को आदमपुर में सरसों व ग्वार के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई गोदामों में बिना दस्तावेजों के सरसों व ग्वार के भारी मात्रा में अवैध रूप से स्टॉक बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापे में 1025 क्विंटल सरसों , 833 क्विंटल ग्वार का अवैध स्टॉक मिलने पर तीन फर्मों पर लगभग एक लाख 29 हजार रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया।

Trending Videos


इस कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ आदमपुर मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर सुनील कुमार व कुलदीप, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र मौजूद रहे। सुनैना ने बताया कि टीम ने आदमपुर में स्थित अभिषेक एग्रो इंडस्ट्रीज के गोदाम पर निरीक्षण किया। जहां सरसों का बड़ा भंडारण पाया गया। फर्म मालिक सरसों की खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने एच रजिस्टर व मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया। उक्त फर्म के खिलाफ मार्केट कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से 1025 क्विंटल सरसों का स्टॉक करने पर लगभग 78798 रुपये मार्केट कमेटी फीस व जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आदमपुर में राजेन्द्र कुमार शुभम कुमार फर्म के गोदाम पर निरीक्षण किया, जहां ग्वार का भंडारण पाया गया तथा फर्म मालिक ग्वार की खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने स्टॉक रजिस्टर व मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया गया। उक्त फर्म के खिलाफ मार्केट कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से 515 क्विंटल ग्वार का स्टॉक करने पर लगभग 28789 रुपये मार्केट कमेटी फीस व जुर्माना लगाया गया तथा मार्केट कमेटी द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

टीम ने आदमपुर में घनश्याम दास दिनेश कुमार फर्म के गोदाम का निरीक्षण किया, जहां ग्वार का भंडारण पाया गया तथा एक गोदाम अवैध पाया गया तथा फर्म मालिक ग्वार की खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने स्टॉक रजिस्टर व मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया गया। उक्त फर्म के खिलाफ मार्केट कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से 318 क्विंटल ग्वार का स्टॉक करने पर लगभग 21465 रुपये मार्केट कमेटी फीस व जुर्माना लगाया गया तथा मार्केट कमेटी द्वारा अवैध गोदाम बनाने पर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed