{"_id":"694462c9fbb9c94c3202959e","slug":"weak-western-disturbance-active-clouds-will-prevail-fog-is-also-likely-hisar-news-c-21-hsr1005-773141-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, छाएंगे बादल, कोहरे की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, छाएंगे बादल, कोहरे की भी संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब 3-4 दिन बादल छाएंगे। साथ ही कोहरे की भी संभावना रहेगी। वहीं, हिसार व नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, सोनीपत में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सबसे कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। विक्षोभ के असर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल व नूंह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा, वहां रात के तापमान में हल्की बढ़त और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं जिन क्षेत्रों में कोहरा नहीं छाएगा, वहां रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दोबारा से तापमान में गिरावट आएगी।
सुबह के समय छाया रहा कोहरा
वीरवार सुबह प्रदेश के काफी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ भी हो गया और धूप निकल आई। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।
Trending Videos