फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather to change from tonight; rain likely in 10 districts on the 15th and 16th.

Hisar News: आज रात से बदलेगा मौसम, 15-16 को 10 जिलों में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Weather to change from tonight; rain likely in 10 districts on the 15th and 16th.
हिसार। हरियाणा में बुधवार देर रात से मौसम बदलने के आसार हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 अक्तूबर को प्रदेश के 10 उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गर्ज-चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका है।
विज्ञापन

प्रदेश के शेष 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जबकि 17 अक्तूबर के बाद उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर कोहरे का प्रभाव भी दिख सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके बुधवार रात उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में मौसम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15-16 अक्तूबर को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावना अधिक है। शेष हरियाणा और एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मौसम प्रणाली के प्रभाव से तापमान में एक बार फिर हल्की बढ़ोतरी हुई है और दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed