{"_id":"6aa84efcbfdb9680120c3dca","slug":"womans-body-found-in-locked-room-daughter-found-unconscious-hisar-news-c-21-1-hsr1041-952118-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंद कमरे में मिला महिला का शव, अचेत अवस्था में मिली बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंद कमरे में मिला महिला का शव, अचेत अवस्था में मिली बेटी
Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। न्यू सुभाष कॉलोनी में स्थित एक मकान के बंद कमरे में सोमवार शाम एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की बेटी अचेत हालत में मिली। महिला पति को छोड़कर सहमति संबंध में रह रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था और न ही किसी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए सीआईए की दो टीमें गठित कर दी गई हैं।
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 40 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में मिली इसकी बेटी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। चारकुतुब निवासी मृतका की मां शिला ने बताया कि उसकी बेटी रचना का विवाह रोहतक के सोनू से हुआ था। अभी वह हांसी के नजदीक एक गांव निवासी चांदी नामक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही थी।
सोमवार को उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपकी बेटी जिस घर में रह रही है उसमें से बदबू आ रही है। वह घर पहुंची तो कमरा बाहर से बंद था। उसने ताला तोड़ा तो अंदर रचना का शव पड़ा था। पास ही नातिन अंजली बेहोशी की हालत में मिली। मृतका का एक बेटा गायब है। शिला ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि चांद रचना पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। डीएसपी ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी व्यक्ति व मृतका के बेटे की तलाश की जा रही है।