सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Inconclusive meetings between chief ministers on SYL canal issue Haryana Congress president takes dig at BJP

SYL पर मुख्यमंत्रियों की बेनतीजा बैठकें:हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का BJP पर तंज, बोले-लोगों के हितों से खिलवाड़

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Jan 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

राव नरेंद्र सिंह ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के कई इलाकों में किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। अचानक आई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मेहनत को नष्ट कर दिया, जिससे किसान गंभीर संकट और चिंता के दौर से गुजर रहे हैं।

Inconclusive meetings between chief ministers on SYL canal issue Haryana Congress president takes dig at BJP
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

एसवाईएल के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों (भगवंत मान और नायब सिंह सैनी)  की बैठक को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने निराधार और बैठकों का खेल बताया। कहा कि ऐसी बैठकों से जनता को गुमराह किया जा रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है।

Trending Videos


उन्होंने ने मांग की, कि हरियाणा सरकार को पंजाब सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट) का मुकदमा दायर करना चाहिए। अब बातचीत का कोई औचित्य नहीं बचा है, क्योंकि कोर्ट का फैसला स्पष्ट है।  उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हरियाणा के पानी के हक की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। एसवाईएल पानी हरियाणा का अधिकार है, और इसे लेने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहां कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में है, इसलिए बैठकों की बजाय इसे लागू करवाना चाहिए। उन्होंने कहा हरियाणा का तर्क है कि उसे अदालत के निर्णय के तहत लगभग 3.5 MAF का अधिकार है ,जो एसवाईएल बिना पूरा हुए प्राप्त नहीं हो पा रहा, और वह इसका पूरा हिस्सा चाहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिर्फ अपना हिस्सा मांग रहा है, और राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर दबाव बनाना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा की बेनतीजा बैठकों का यह खेल हरियाणा के हितों के साथ सरासर खिलवाड़ है।

वहीं, राव नरेंद्र सिंह ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के कई इलाकों में किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। अचानक आई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मेहनत को नष्ट कर दिया, जिससे किसान गंभीर संकट और चिंता के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर फसलों की गिरदावरी कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा अदा किया जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed