सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Saini inaugurate Baisakhi festival in Kurukshetra

Haryana: सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में बैसाखी महोत्सव का किया शुभारंभ, उड़ाई छह फीट पतंग

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाला जाता है और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी।

CM Saini inaugurate Baisakhi festival in Kurukshetra
बैसाखी के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छह फीट की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर परंपरागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय बैसाखी महोत्सव के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था और कुप्रबंधन की तस्वीर सामने आई। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की रही, जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घंटों तेज धूप में बैठाए रखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी और न ही उन्हें किसी प्रकार का रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया। गर्मी और प्यास के कारण कई बच्चे बिलखते और असहज होते दिखाई दिए।
Trending Videos


अध्यापक और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज किया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उपायुक्त ने बताया कि शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविंद्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविंद्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे।

गेहूं निकालने से लेकर लस्सी बनाने तक के होंगे मुकाबले
बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाला जाता है और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। बैसाखी महोत्सव में लस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी विभिन्न तरीकों से लस्सी बनाएंगे। इस लस्सी प्रतियोगिता में वे शुद्ध व्यंजनों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए अलग से कमेटी की ड्यूटी लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed