{"_id":"69dcbdf8901b3147f306267f","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-karnal-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली, बाल-बाल बचा ASI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली, बाल-बाल बचा ASI
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मुनक रोड पर बजीदा जाटान लिंक रोड पर रविवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सीआईए- टू की टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी। वहीं, बदमाशों की ओर से चलाई गोली सहायक निरीक्षक मनोज की छाती में लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण जान बच गई।
दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान सोनीपत जिला के गांव जाजल निवासी रौनक पुत्र सूरज और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान पुत्र अली हसन के रूप में हुई है।
रौनक की बाईं टांग और इमरान की दाईं टांग में गोली लगी है। दोनों को तुरंत करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मधुबन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों ही आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।
Trending Videos