{"_id":"69dcbd0dc777164e5c0ea650","slug":"video-e-procurement-portal-down-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: ई-खरीद पोर्टल ठप, जीटी रोड से लेकर अनाज मंडी तक लगी 700 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार; किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: ई-खरीद पोर्टल ठप, जीटी रोड से लेकर अनाज मंडी तक लगी 700 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार; किसान बेहाल
प्रदेश सरकार का ई-खरीद पोर्टल अचानक बंद होने से सोमवार को करनाल अनाज मंडी में भारी अव्यवस्था फैल गई। दोपहर करीब 12 बजे पोर्टल ठप होते ही गेटपास पूरी प्रक्रिया रुक गई, जिससे जीटी रोड से लेकर मंडी परिसर तक 700 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई। तेज धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर किसान ट्रालियों की छांव में बैठकर सिस्टम के चालू होने का इंतजार करते नजर आए।
गेट पास से लेकर सत्यापन तक सब ठप
पोर्टल बंद होने के कारण गेट पास काटने की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रालियों और किसानों का भौतिक सत्यापन भी नहीं हो सका। मंडी में एंट्री के लिए खड़े किसानों को बाहर ही रोक दिया गया, जिससे जीटी रोड पर जाम जैसे हालात बन गए।
उठान भी रुका, मंडी में बढ़ा दबाव
हालात इतने बिगड़ गए कि पहले से खरीदा गया गेहूं भी मंडी से बाहर नहीं भेजा जा सका। उठान रुकने से मंडी में गेहूं के ढेर लगने लगे और जगह की कमी महसूस होने लगी। आढ़तियों और श्रमिकों को भी काम बंद कर इंतजार करना पड़ा।
तेज धूप में परेशान किसान
दोपहर की तेज धूप में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों के नीचे बैठकर राहत ढूंढते नजर आए। कई किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उनकी बारी ही नहीं आ पा रही। इससे उनकी फसल खराब होने और समय बर्बाद होने की चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।