सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   woman learning to drive car crashes into tree girl child dies mother passes away from shock in Karnal

नई कार की खुशियों ने उजाड़ा परिवार: ड्राइविंग सीख रही महिला की गलती से बच्ची की मौत, सदमे में मां ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के करनाल में दर्दनाक घटना हुई है। कार चलाना सीख रही महिला की गलती से पांच साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं सदमें में महिला ने भी दम तोड़ दिया।  

woman learning to drive car crashes into tree girl child dies mother passes away from shock in Karnal
पेड़ से टकराई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नई कार की खुशियों में हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। नई कार से ड्राइविंग सीख रही महिला की एक गलती ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। महिला कार चलाना सीख रही थी और उसका पति साथ वाली सीट पर पांच साल की बेटी के साथ बैठा था। महिला ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं महिला बेटी की मौत का सदमा सह नहीं पाई और उसने भी दम तोड़ दिया। घटना करनाल की है। 

Trending Videos

  
सीएसएसआरआई में ड्राइविंग सीख रही एक महिला आरती की कार पेड़ से टकरा गई। पिता की गोद में बैठी उनकी 5 साल की बेटी उछलकर शीशे से टकरा गई और बच्ची अयांशी की मौत हो गई। बेटी की मौत के सदमे में मां आरती ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिए। हादसे के बाद परिवार ने महिला की एक 7 महीने की बेटी भी है, अब सिर्फ पिता और 7 महीने की बच्ची रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृजेश सक्सेना केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में तकनीकी पद पर कार्यरत हैं।   उनकी पत्नी आरती (35) पंचकूला स्थित हरियाणा सचिवालय में नौकरी करती थी। उनकी पांच साल की अयांशी यूकेजी क्लास में पढ़ती थी जबकि छोटी बच्ची 7 महीने की है। रविवार शाम को आरती संस्थान परिसर में कार चलाना सीख रही थी। इस दौरान उनके पति साथ वाली सीट पर बेटी अयांशी को लेकर बैठे थे। 

अचानक ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पैर रखे जाने से कार पेड़ में जा टकराई। इसमें बच्ची का सिर कार के शीशे में लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जब बेटी की मौत की सूचना उसकी माता आरती को मिली तो उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर कर आकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed