{"_id":"69dc079511f7bb92ff046f49","slug":"five-couples-tied-the-knot-karnal-news-c-18-knl1018-884579-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच जोड़े बंधे विवाह बंधन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच जोड़े बंधे विवाह बंधन में
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। एसडी मंदिर में रविवार को विशाल भक्ति जागरण मंडल ने पांच युवतियों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रहे। मंडल के प्रधान हरबंस लाल ने बताया कि सभी जोड़ों को जरूरी घरेलू सामान दिया गया। मंडल कोषाध्यक्ष लवी चुघ, सन्नी बजाज, संदीप, पुरुषोतम और प्रेम नारंग मौजूद रहे। संवाद
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं
घरौंडा। पुलिस अकादमी के नजदीक कल्याण फार्म पर जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निपटारे के लिए निर्देश दिए। गांव खोरा खेड़ी में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराने, सिख समुदाय की चौपाल में लंगर हॉल के निर्माण, गलियां पक्की कराने और श्मशान घाट में शेड बनवाने की मांग की गई। गांव लालूपुरा में पशु अस्पताल का नया भवन, गलियां व वाल्मीकि चौपाल बनवाने, बजीदा में ड्रोन से खेतों का रास्ता बनवाने और गांव बरसत व घरौंडा में बिजली के खंभे शिफ्ट करवाने की मांग की गई। संवाद
मकालू पर चढ़ाई के लिए रवाना हुए सुनील
घरौंडा। हरविंद्र कल्याण ने गांव रसूलपुर कलां के सुनील कुमार को दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे शिखर मकालू पर्वत (8485 मीटर) पर चढ़ाई करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शिखर नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर महा लंगूर हिमालय में स्थित है। यह माउंट एवरेस्ट से करीब 20 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इससे पहले सुनील कुमार इससे पहले माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, माउंट ल्होत्से, मनास्लु, माउंट अन्नपूर्णा तिरंगा फहरा चुके हैं। इस मौके पर रामकुमार, रामेश्वर दास अरोड़ा, नरेश चौधरी, नीरज सचदेवा, मंडल महामंत्री विक्रम पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos