सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The foundation will be strengthened through play in the kindergarten

Karnal News: बालवाटिका में खेल-खेल में मजबूत होगी बुनियाद

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The foundation will be strengthened through play in the kindergarten
विज्ञापन
करनाल। बच्चे किताबों के साथ-साथ खेल, कहानी, कविता और विभिन्न गतिविधियों से पढ़ेंगे। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सोमवार से बालवाटिका से पांचवीं कक्षा में शुरू हो रहे कक्षा तत्परता कार्यक्रम में विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ाई को आसान और रोचक बनाया जाएगा।
Trending Videos


अभियान के तहत जिले के सभी 483 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बालवाटिका-तीसरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 23 मई तक कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए कक्षा में पारंपरिक पढ़ाई के बजाय गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाया जाएगा, जिससे बच्चों की समझ और भागीदारी दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला एफएलएन समन्वयक अंशुल ने बताया कि बालवाटिका-तीसरी और कक्षा पहली में बच्चों को स्कूल के वातावरण से जोड़ने, परिचय कराने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि कक्षा दूसरी में पढ़ना-लिखना, गिनती और जोड़-घटाव की बुनियाद मजबूत की जाएगी। कक्षा तीसरी में कहानी पढ़ने,परिस्थिति-आधारित सवाल हल करने, पहाड़े और आकृतियों की समझ विकसित की जाएगी। कक्षा चौथी में पढ़ने की गति, गुणा-भाग, मापन और समय की समझ पर काम होगा। वहीं कक्षा पांचवीं में भाषा की समझ, व्याकरण, लेखन कौशल और बड़े अंकों के गणितीय सवालों के साथ भिन्न, क्षेत्रफल और परिमाप जैसे विषय शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बाल सभा, मीना मंच और आसपास के स्थानों जैसे पोस्ट ऑफिस, बैंक, मंडी आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थियों की प्रगति क्लास रेडीनेस स्किल पासबुक में दर्ज की जाएगी। हर दो सप्ताह में इसकी समीक्षा की जाएगी।

सभी स्कूलों में कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने और बच्चों के सीखने के परिणामों में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की बुनियाद मजबूत होगी और वे पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। - नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed