सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   38 students from Jhajjar selected for Jawahar Navodaya Vidyalayas.

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के 38 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालयों में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
38 students from Jhajjar selected for Jawahar Navodaya Vidyalayas.
25jjrp01- बच्चों को सम्मानित करते कंपनी के अ​धिकारी। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई, जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर फर्रुखनगर (जिला गुरुग्राम) में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रिलायंस एमईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीवल्लभ गोयल मुख्य अतिथि रहे। कहा कि इस पहल के माध्यम से बादली विकास खंड एवं फर्रुखनगर विकास खंड क्षेत्र के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालयों में चयन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झज्जर और गुरुग्राम जिले के 12 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित मिशन नवोदय कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से इस वर्ष 49 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालयों में हुआ है। इनमें झज्जर जिले के 38 और गुरुग्राम जिले के 11 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआर टीम से लोकेश कापसे ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक मिशन नवोदय कार्यक्रम के माध्यम से कुल 220 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों में हो चुका है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इस पहल की निरंतर सफलता एवं प्रभाव को दर्शाती है। इस अवसर पर सहयोगी संस्था एसआरआई फाउंडेशन के सुरेंद्र यादव, शिक्षा रथ फाउंडेशन की ओर से कर्मबीर एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिलायंस की ओर से कर्नल रोमल राजैन (सीएसआर प्रमुख), प्रशांत यादव (व्यावसायिक विकास प्रमुख), सीएसआर टीम से लोकेश कापसे, नीलम सिंह, अक्षय धनखड़, संजय गुलाटी एवं चंचल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed